हरदोई, दिसम्बर 16 -- पिहानी। कोहरे बढ़ने के साथ हादसों में भी इजाफा होने लगा है। जहानीखेड़ा में सोमवार की देर रात कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर एक-एक कर पांच वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सोमवार की देर रात करीब एक बजे दिल्ली नेशनल हाईवे पर जहानीखेड़ा क्षेत्र में डेल पण्डरवा के पास शाहजहांपुर से आ रहीं कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। पहले एक रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई। उसके पीछे कार, पिकअप समेत करीब पांच वाहन एक-दूसरे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। बताते हैं कि हादसे में मनिकापुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक दिलीप कुमार और कार चालक ऋषभ अग्रवाल निवासी कैलाशपुर कॉलोनी इज्जतनगर बरेली घायल हो गए। सूचना मिलने पर जहानीखेड़ा चौकी पुलिस और एनएचआई की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी पसिगवां भि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.