लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- नेशनल हाईवे 730 पर थाना हैदराबाद क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना केशवापुर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास उस समय हुई, जब पूर्णागिरि की ओर से आ रही एक कार मुड़ रही थी। इसी दौरान गोला की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक, जिस पर दो युवक सवार थे, कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान सियाथू निवासी करन कुमार पुत्र नोखेलाल के रूप में हुई है। उनके साथ बाइक पर उनका नाती भी सवार था, जो दुलारेपुर बांकेगंज का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही ढाखवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार को कब्जे में ले लिया। घायलों को तत्काल 112 की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...