नेशनल हाईवे पर कार बनी आग का गोला, परिवार ने कूदकर बचाई जान
मुजफ्फर नगर, मई 25 -- खतौली रविवार को नेशनल हाईवे-58 पर भैंसी गांव के समीप तेज रफ्तार कार अचानक आग का गोला बन गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोककर परिवार को बाहर निकाल लिया। कुछ ही सेकंड में कार धूं-धूं कर जलने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।रविवार को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अजमतगढ़ गांव निवासी नितिन पुत्र राजकुमार अपनी पत्नी कोमल, पांच वर्षीय इशानवी और एक वर्षीय अंशु के साथ कार से सकौती जा रहे थे। खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव के पास पहुंचने पर चालक ने कार के अगले हिस्से से धुआं निकलता देखा। इस पर उसने तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी और परिवार को बाहर निकाल लिया। परिवार के बाहर निकलते ही कार में भीषण आग लग गई।कार में आग लगते देख हाईवे पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.