नेशनल हाईवे पर कबाड़ बैटरियों से लदे कैंटर में लगी आग
इटावा औरैया, अगस्त 23 -- बकेवर। मोबाइल फोन की कबाड़ बैटरियां लेकर जा रही केंटर गाड़ी में नेशनल हाइवे पर रविवार की सुबह अचानक आग लगी। शार्ट सर्किट से लगी आग देखते ही देखते पूरा ट्रक धूं धूकरके जलने लगा। सूचना पर महेवा चौकी पुलिस एनएचएआई की टीम बकेवर और चकरनगर व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आनन फानन में पहुंचकर आग बुझाई। साथ ही केंटर चालक को भी बचाया। रविवार को सुबह पौने चार बजे नेशनल हाइवे पर इटावा से औरैया की तरफ जा रहे एक केंटर के महेवा के पास पहुंचा था तभी अचानक इंजन में आग लगी। साहस दिखाते हुए केंटर को हाइवे के किनारे एक ढ़ाबा किनारे खड़ा कर दिया और चालक संदीप ने 112 पुलिस व फायरसर्विस को फोन कर दिया। सूचना पर महेवा चौकी इंचार्ज रजनीश तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही चकरनगर से फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और केंटर में लगी आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.