अमरोहा, मार्च 20 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता व एसपी अमित कुमार आनंद की उपस्थिति में गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। हाईवे पर अवैध कट के कारण होने वाली दुघर्टनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने एनएच अधिकारियों को अवैध कटों को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्देश दिया कि जो भी मेजर रोड हैं, उन पर सफेद पट्टी अवश्य लगाएं। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि जिले की सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत की सड़कों पर अधिशासी अधिकारी सफेद पट्टी अवश्य लगवाएं। निजी अस्पतालों में जितनी भी एंबुलेंस हैं, उनका लाइसेंस सत्यापन अवश्य करें। निजी अस्पतालों में कितनी एंबुलेंस संचालित हैं, उसकी सूची भी उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य व संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.