बिजनौर, अप्रैल 2 -- भूतपुरी/अफजलगढ़। नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित कार पलटने से करीब दर्जनभर कार सवार घायल हो गए। घायलों को राहगीरों द्वारा अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। अमरोहा तथा संभल जिले के करीब दर्जन भर लोग कार द्वारा हिमाचल से हरिद्वार होते हुए काशीपुर जा रहे थे। इस दौरान हरिद्वार सितारगंज नेशनल हाईवे स्थित गांव भूतपुरी पंहुचते ही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अमरोहा के रहरा दोराहा निवासी अजय पुत्र विजयपाल, रसूलपुर (धनौरा) निवासी प्रियंका पत्नी सचिन, सम्भल के कल्याणपुर नखासा निवासी ज्योति पत्नी अंकुर तथा उधरनपुर खागी निवासी अमित पुत्र सुखराम घायल हो गए। जबकि संभल निवासी शारदा पत्नी नीरज, उमेश पुत्र राजपाल, बानी पुत्री रघुबीर सिंह, दीपचन्द पुत्र सुखराम तथा उसका पुत्र अनुज भूरिया पत्नी विजयपाल चोटिल हो गई। घटना स्थल पर एकत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.