श्रावस्ती, फरवरी 19 -- श्रावस्ती। बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे 730 पर नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र के कटरा बाईपास स्थित हाजी बाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बिजनौर जनपद के नागल सोती थाना क्षेत्र के रायपुर खास निवासी अतुल कुमार (27) पुत्र सीता राम, जो बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर क्षेत्र में फेरी का कार्य करते हैं बुधवार देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा बाईपास हाजी बाबा के पास पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में अतुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस संख्या UP 32FG 2933 से ईएमटी विकास कुमार व पायलट राजेश कुमार की सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.