नेशनल हाईवे दुरुस्तीकरण आंदोलन से जुड़े दो सदस्यों ने कराया मुंडन
हमीरपुर, मई 22 -- हमीरपुर। डीएम द्वारा नेशनल हाईवे 34 को दुरुस्त करवाने को दिए जाने वाले ज्ञापन को स्वीकार न किए जाने के विरोध में शुक्रवार को दो साथियों ने मुंडन संस्कार करवाकर लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया। बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय तिवारी एडवोकेट एवं रमेश यादव एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा कि जब प्रशासन जनता की पीड़ा सुनना बंद कर दे, तब आंदोलन त्याग, संघर्ष और बलिदान का रूप ले लेता है। एनएच 34 पर लगातार हो रहे हादसों और मौतों के खिलाफ यह लड़ाई अब जनांदोलन बनेगी। यह भी पढ़ें- कानपुर-सागर हाईवे पर बढ़ते हादसों पर वकीलों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में नारेबाजी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.