पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में नेशनल हाईवे-39 के अधूरे ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर शाम में जन्मदिन की पार्टी मनाने के क्रम में स्कूटी सहित नीचे गिरने से एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। वह मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा कला का निवासी था। मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस ने शनिवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। एमआरएमसीएच टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पिता अर्जुन उरांव के अनुसार शुक्रवार के शाम में गांव का ही एक युवक, घूमने चलने के लिए कह कर नाबालिग को घर से ले गया था। करीब 2 घंटे बाद सूचना प्राप्त हुई कि ओवरब्रिज से गिरने से अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उपस्थित लोगों के सहयोग से उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच भेजा गया ह...