अयोध्या, मई 5 -- अयोध्या, संवाददाता। नेशनल हाइवे के देवकाली क्षेत्र में सर्विसलेन पर सफर जोखिम भरा है, क्योंकि साईंदाता कुटी के पास सर्विसलेन पर लंबे समय से जलभराव हैं। जलभराव की वजह सर्विसलेन के पानी निकासी के लिए नाले से कनेक्ट न होना है। चंद दिनों के लिए जलनिकासी के लिए सर्विसलेन पर लोहे की पाइप रखकर मोटर लगाया गया था, लेकिन मोटर निकाल लिया गया पर पाइप अभी लगी है। इसलिए आए दिन लोहे की पाइप से वाहनों के उछलकर गिरने से राहगीर चोटिल हो रहे हैं और चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। समस्या से निजात के लिए कोई जिम्मेदार कदम नहीं उठा रही है और सर्विसलेन राहगीरों को बड़े हादसे की दावत दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...