उरई, फरवरी 27 -- कालपी। झांसी-कानपुर हाईवे पर सुबह से गड्ढा भरने का काम शुरु करा दिया जाता है। निर्माण सामग्री और मशीनों के कारण सड़क का एक हिस्सा संकरा हो गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहिया और चार पहिया वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे, जबकि भारी वाहन जाम में फंसे रहे। दोपहर से शाम तक जाम के कारण यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। स्कूल बसें, एंबुलेंस और दैनिक यात्रियों को निर्धारित समय पर गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी और धूल के बीच लोग काफी देर तक फंसे रहे। यदि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से या यातायात डायवर्जन के साथ कराया जाता तो जाम की स्थिति से बचा जा सकता था। कुछ वाहन चालकों ने ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए। हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सड़क को गड्ढामुक्त करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.