फतेहपुर, जनवरी 8 -- खागा। घने कोहरे के बीच सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को नेशनल हाईवे पर सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया। पुलिस टीम ने हाईवे किनारे खड़े ट्रकों एवं अन्य भारी वाहनों को हटाकर यातायात को सुरक्षित और सुचारु बनाया। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से सड़क किनारे खड़े भारी वाहन आए दिन जानलेवा हादसों का कारण बनते हैं। इसी खतरे को भांपते हुए पुलिस ने शासन की मंशा एवं विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान तेज किया। कोतवाली प्रभारी आरके पटेल के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान हाईवे किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया। पूर्वी बाईपास से पश्चिमी बाईपास तक जब पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू हुई तो कई वाहन चालक खुद ही अपने वाहन हटाने को मजबूर हो गए। इससे न केवल दुर्घटनाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.