नेशनल हाइवे 534 पर कोटद्वार के पास हाथियों ने मचाया उत्पात
देहरादून, अगस्त 17 -- कोटद्वार। नेशनल हाइवे 534 पर कोटद्वार दुगड्डा के मध्य लाल पुल के पास सोमवार सुबह हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। स्कूल जा रहे अध्यापकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर को हाथियों ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वाहन में सवार शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए शिक्षकों को वाहन छोड़कर भागना पड़ा। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड करीब डेढ़ घंटे तक टेंपो ट्रैवलर में तोड़फोड़ करता रहा। हाथियों ने वाहन के अंदर रखा शिक्षकों का सामान भी बाहर फेंक दिया और वाहन को काफी नुकसान पहुंचाया। गनीमत रही कि सभी शिक्षक समय रहते सुरक्षित निकल गए। एनएच-534 पर सुबह हाथियों की मौजूदगी ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में गश्त और सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.