नेशनल हाइवे पर वाहनों की टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर
श्रावस्ती, मार्च 30 -- श्रावस्ती, गिलौला, संवाददाता। नेशनल हाइवे 730 पर रविवार रात कंटेनर ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राली में भीषण टक्कर हो गई। जिसकी चपेट में आए बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो लोग गंभीररूप से घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती कराया गया। गिलौला थाना क्षेत्र के गिलौला बाजार में सिलाई की दुकान चला रहे बहराइच जिले के नगरौर निवासी जमील अंसारी (40) पुत्र रईस अहमद व हलीम उर्फ बफाती पुत्र बदलू रविवार देर शाम को दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। वहीं गिलौला थाना क्षेत्र के अशोका डीहा निवासी कमलेश (25) व पुनीत वर्मा (18) बहराइच के धरसवां में भूसा गिराकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे। गिलौला थाना क्षेत्र की परेवपुर गांव के पास पहुंचते ही बहराइच की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.