नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो साढ़ूओं की मौत
लखनऊ, मई 16 -- मवई (अयोध्या), संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में साढ़ू थे। हादसे की खबर फैलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, पटरंगा थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी राम प्रकाश रावत (45) पुत्र गुरु प्रसाद तथा अघावननगर निवासी चंदे (40) पुत्र छेददन किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब वे गनौली गांव के समीप पहुंचे तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे।घटना की सूचना मिलते ही हाईवे चौकी पटरंगा के उपनिरीक्षक प्रशांत पांडेय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.