लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- मैलानी रेंज के भरिगवां वन चौकी के अंतर्गत भरिगवां चौराहे पर बुधवार की सुबह करीब 5 बजे ड्यूटी खत्म कर घर वापस जा रहे होमगार्ड के कम्पनी कमांडर को सड़क पर चहल कदमी करते बाघ दिख गया। जिसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने बाइक की स्पीड तेज कर दूसरे गांव पहुंच लोगों को सूचना दी। जिसके बाद चार पहिया वाहन बुलाकर अपने घर पहुंचे। मैलानी थाना क्षेत्र के सिसनौर निवासी होमगार्ड में कम्पनी कमांडर के पर तैनात रामसनेही अर्कवंशी ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 5 बजे वह संसारपुर चौकी से ड्यूटी खत्म कर अपने घर वापस जा रहे थे कि नेशनल हाइवे 730 पर स्थित भरिगवां चौराहे पहुंचते ही ट्रक के आगे एक बाघ सड़क पर चहल कदमी करते हुए नजर आया। ट्रक के निकल जाने के बाद बाघ फिर वापस मुड़कर उनकी बाइक के सामने से गुजर गया। बाघ को देख उनके होश उड़ गए। जिसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.