फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- टूंडला के नेशनल हाइवे आगरा के सर्विस रोड पर दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...