नेशनल हाइवे पर गतिविधियां देखेगी तीसरी आंख
वाराणसी, अगस्त 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सीसी कैमरों से निगहबानी हो सकेगी। इससे ट्रैफिक मूवमेंट, हादसे और आपराधिक गतिविधियां देखी जा सकेंगी। वाराणसी-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) से इसकी शुरुआत हो चुकी है। आगे वाराणसी से जाने वाले अन्य नेशनल हाइवे पर भी सीसी कैमरे लगाने का प्रस्ताव है। अर्बन्स ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) के तहत तकरीबन 192 किलोमीटर लम्बे वाराणसी-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 हाई रिजोल्यूशन सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें आठ कैमरे वाराणसी जनपद सीमा में (मोहनसराय से टेंगरा मोड़ के आगे तक) लगे हैं। कैमरे लगाने में एक्सीडेंटल जोन, क्रिटिकल जोन, ब्लैक स्पॉट आदि को प्रमुखता दी गई है। कैमरों के कमांड के लिए डाफी टोल प्लाजा पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जबकि सासाराम (बिहार) में भी कंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.