मथुरा, अप्रैल 1 -- फरह, नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा मंगलवार मध्य रात्रि से टोल दरों में वृद्धि कर दी गई है। मध्यरात्रि से टोल प्लाज़ा महुअनपर नई टोल दरें लागू हो गई हैं। प्रति चक्कर एवं मासिक पास आदि सभी दरों में थोड़ी बहुत वृद्धि की गई है। टोल प्रबंधक संजय कुमार यादव ने बताया कि नई टोल दरें 31 मार्च की मध्यरात्रि से प्रभावी हो गई हैं। पहले कार एवं हल्के वाहनों के लिए महुअन टोल प्लाज़ा पर एक तरफ़ से 105 रुपये व दोनों तरफ़ से 155 रुपये एवं मासिक पास के लिए 3495 रुपये देने पड़ते थे। नई टोल दरों के अनुसार एक तरफ़ से 105 रुपये व दोनों तरफ़ 160 रुपया एवं मासिक पास के लिए 3580 रुपया देने होंगे। इसी प्रकार हल्के वाणिज्यिक वाहन /मिनी बस आदि के लिए एक तरफ़ से पहले 170 रुपये व दोनों तरफ़ 255 रुपये एवं मासिक पास के लिए 5645 रुपये देने पड़ते थे जो कि ...