सोनभद्र, जून 22 -- अनपरा,संवाददात। मानसून के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर अनपरा-हाथीनाला के मध्य लगने वाले जाम -दुर्घटनाओं में भारी इजाफा हो सकता है। शुरूआती बारिश में ही अनपरा बैरपान के निकट हाइवे पर जगह जगह भारी गड्ढे और टूटी पटरियां में भरा पानी इसकी वजह बन रही है। ऊर्जांचल सिविल सोसायटी का आरोप है कि कोयला-राख ले जा रहे ट्रक-ट्रेलरों से बचने के चक्कर में आये दिन कार चालकों को इन :गड्ढों से गुजरना पड़ रहा है जो दुर्घटना की वजह बन रहा है। औद्योगिक लाजिस्टिक योजना के तहत जनपद में 257 करोड़ खर्च कर सुदृढ की जा रही यातायात व्यवस्था के तहत सड़कों के निर्माण से पूर्व इस हाइवे का सुदृढ़ीकरण जरूरी है नही तो भारी जाम और दुर्घटनाओं से लोगों की मुश्किलें बढ़ेगी यह तय है। सोसायटी का आरोप है कि राष्ट्रीय निर्माण खण्ड द्वारा इसके सुदृढ़ीकरण के लिए...