नई दिल्ली, जुलाई 10 -- झारखंड सरकार के दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वैश्विक निवेशकों, उद्योग संगठनों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठकें कीं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इन बैठकों में पर्यटन, विनिर्माण, हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और औद्योगिक अवसंरचना समेत विभिन्न क्षेत्रों में संभावित साझेदारी पर चर्चा हुई।सिंगापुर, सीआईआई और फिक्की समेत कई संस्थाओं ने निवेश व कौशल विकास पर सहयोग में दिखाई रुचि सरकार के मुताबिक, भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग वी कुएन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के साथ दीर्घकालिक साझेदारी में रुचि जताई। बैठक में निवेश आकर्षित करने, विश्वस्तरीय स्किल सेंटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने, उद्योग एवं ...