कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता डीपीएस कल्याणपुर की छात्रा अनाया सेन ने 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स के टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चौथा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 16 से 22 अप्रैल के बीच त्यागराज स्टेडियम, नई दिल्ली में हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, केरल, असम और बिहार के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय, सीबीएसई आदि की टीमें रहीं। अनाया ने इससे पहले सीबीएसई नेशनल्स में कांस्य पदक जीता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...