कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ में 13 से 17 दिसंबर के बीच गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स अंडर-17 चैम्पियनशिप चल रही है। इसमें कानपुर के श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज बिठूर में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक डॉ. अजीत कुमार सिंह को तकनीकी अधिकारी के रूप में चयनित किया गया है। डॉ. अजीत कुमार सिंह इस प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। पिछले साल भी उन्होंने अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाई थी। उनके चयन पर मंडल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा व अन्य सदस्यों ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.