आगरा, अप्रैल 22 -- जॉन मिल्टन स्कूल में संचालित आद्या क्रिकेट अकादमी की महिला क्रिकेटर श्रेया यादव और सोनी राजपूत का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से होने वाली अंडर-17 नेशनल स्कूली बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलेंगी। अकादमी के मुख्य कोच मनोज कुशवाह ने बताया कि रोहतक (हरियाणा) में 29 अप्रैल से 3 मई तक होने वाली प्रतियोगिता के लिए दोनों खिलाड़ियों ने टीम को चैम्पियन बनाने के लिए अकादमी में कड़ी मेहनत शुरू कर दी है। श्रेया यादव बल्लेबाज और मध्यम गति की तेज गेंदबाज हैं और सोनी यादव बल्लेबाज हैं। दोनों क्रिकेटरों के चयन पर जॉन मिल्टन स्कूल के प्रबंधक विनोद बंसल, विशाल बंसल, मोहित बंसल, राजेश शर्मा, मधु शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- एहान खान का यूपी रोलर डर्बी टीम में चयन
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.