अयोध्या, फरवरी 1 -- अयोध्या। रांची में आयोजित नेशनल स्कूल अंडर 17 हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने उड़ीसा को 3-1 हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैच में रोमित, धर्मेंद्र और नीतीश ने गोल किया।टीम मैनेजर योगेश्वर सिंह ने बताया कि कोच राहुल मिर्जापुर रहे। नेशनल चैंपियनशिप में यूपी टीम की इस सफलता पर राज्य विद्यालयी क्रीडा संस्थान के प्राचार्य आरपी शर्मा, प्रशानिक अधिकारी बसंत कुमार, नरेंद्र पाल और मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह ने टीम को बधाई दी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...