आगरा, जनवरी 2 -- राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज के कक्षा 10 के छात्र देव नेशनल स्कूली सबजूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में 5 से 10 जनवरी तक आयोजित होगी। देव ने आगरा में हुई प्रदेशीय माध्यमिक सबजूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में जगह बनाई थी। शिविर में भी शानदार प्रदर्शन कर देव ने यूपी टीम में स्थान सुनिश्चित किया। देव टीम के साथ शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हो गए। देव के चयन पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, कोच दिलीप शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...