आगरा, जनवरी 23 -- एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रशांत चौहान व करन नेशनल स्कूली अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल के खेल शिक्षक रीनेश मित्तल ने बताया कि प्रतियोगिता 25 से 29 जनवरी तक सोमनाथ, गुजरात में आयोजित होगी। यूपी टीम में दो खिलाड़ियों के चयन के साथ-साथ स्कूल के समर्पित अग्रवाल का चयन स्टैंडबाई के रूप में हुआ है। खिलाड़ियों के चयन पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य जीएल जैन, स्कूल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, प्रबंधक अखिल बरोलिया, महामंत्री डॉ. जितेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष विमलेश कुमार जैन, उप प्रबंधक रूपेश कुमार जैन, मनोज जैन, राकेश जैन ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...