पलामू, दिसम्बर 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। संत मरियम स्कूल के दो प्रतिभावान खिलाड़ी रौनक कुमार और युवराज कुमार का चयन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा। विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी तैयारी के बारे में जानकारी ली और चयनित होने की खुशी में उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के अभिभावक तथा स्कूल के शारीरिक शिक्षक सुमित बर्मन भी उपस्थित रहे। अविनाश देव ने कहा कि संत मरियम स्कूल केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि खेलों में भी बच्चों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रयासरत है। शारीरिक शिक्षक सुमित बर्मन ने बताया कि 14 से 18 दिसंबर तक दत्तपुलिया, पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में झारखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी हिस्सा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.