गुड़गांव, दिसम्बर 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। पंश्चिम बंगाल में होने वाली सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए दीक्षा विश्वकर्मा का चयन किया गया है। जिले के मैत्री इंटरनेशनल स्कूल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी दीक्षा कुमारी ने स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। हरियाणा टीम में जगह बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया है। जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी विनोद वर्मा ने कहा कि दीक्षा के चयन पर जिले अन्य खिलाड़ियों को हौसला होगा। दीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर भी हरियाणा और गुरुग्राम का नाम रोशन करेंगी। 47वीं सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप 14 से 18 दिसंबर तक नदिया जिला पश्चिम बंगाल में आयोजित की जाएगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम 12 दिसंबर को रवाना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.