नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फेंसिंग का चयन ट्रायल आज से शुरू
वाराणसी, जुलाई 22 -- वाराणसी। सिगरा स्थित एनसीओई में फेंसिंग (तलवारबाजी) खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल बुधवार से शुरू हो गया इसमें अलग-अलग प्रदेशों से अंडर-14, अंडर-17, अंडर-20 और ओपन वर्ग के खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे हैं। ट्रायल एपे, फॉयल और सेबर स्पर्धाओं के लिए होंगे। चयन ट्रायल प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। इसमें पात्र खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 13 वर्ष निर्धारित की गई है। राज्य स्तरीय व्यक्तिगत स्पर्धा के विजेता और राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिताओं के खिलाड़ी भी ट्रायल में शामिल होने के पात्र होंगे। केंद्र के इंचार्ज एवं स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के यूपी के उपनिदेशक शुभांशु द्विवेदी ने बताया कि 24 जुलाई तक ट्रायल होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.