नेशनल सीनियर सिटीजन की बैठक में शामिल हुई गीता मिश्रा
गोड्डा, मई 25 -- उतर प्रदेश के अलीगढ़ में आयोजित नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की बैठक में गोड्डा की गीता मिश्रा बतौर राष्ट्रीय महिला सचिव शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि सीनियर सिटीजन को रेलवे की तमाम सुविधाएं देने तथा आयुष्मान चिकित्सा सुविधा 60 की उम्र से ही दिए जाने सहित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर संघ की उत्तर प्रदेश संयोजिका सावित्री वार्ष्णेय की अध्यक्षता में हुई बैठक सफल और सार्थक रही। उन्होंने अपने संबोधन में वरीय नागरिक को सहयोग एवं सम्मान दिए जाने की बात पर विशेष बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.