बरेली, मार्च 1 -- नेशनल साइंस डे के उपलक्ष्य में मदर्स पब्लिक स्कूल बहेड़ी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन बहेड़ी रश्मि जायसवाल ने दीप प्रज्वलन करके किया। विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, स्मार्ट सिटी, रोबोटिक्स, ज्वालामुखी आदि विषयों पर आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतीकरण किया। इस मौके पर पेरेंट्स-टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य डॉ. अब्दुल वसीम, फैयाज, यूनुस अंसारी को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. मानसी यादव के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.