नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में डीपीएस रुद्रपुर का शानदार प्रदर्शन
रुद्रपुर, मई 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इंटर डीपीएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता 1 से 3 मई तक डीपीएस यमुनानगर में आयोजित हुई। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में डीपीएस रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। धैर्य डांगी ने व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि सिमरजीत सिंह भुल्लर ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, धैर्य डांगी, सिमरजीत सिंह भुल्लर और यश कुमार मिश्रा की टीम ने बेहतरीन तालमेल और सटीक प्रदर्शन के दम पर टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर और प्रधानाचार्य चेतन चौहान ने वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.