नेशनल शूटर पर्ल जैन को किया सम्मानित
बागपत, जुलाई 21 -- खेकड़ा। कस्बे के व्यापारी अंकित जैन की बेटी पर्ल जैन ट्रॉनिका सिटी स्थित सलवान पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। वह राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीत चुकी हैं। सोमवार को स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सीबीएसई नई दिल्ली की असिस्टेंट सेक्रेटरी डॉ. पूजा अक्षय ने पर्ल जैन को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता मदान सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जेपी को मिले तीन स्वर्ण पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.