लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर में शनिवार से प्रथम नेशनल शुआई जिआओ (चाइनीज रेसलिंग) चैंपियनशिप का आगाज होने जा रहा है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। 22 फरवरी तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में 18 राज्यों के लगभग 250 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों के 60 भार वर्गों में बालक-बालिकाएं पदक के लिए भिड़ेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विष्णु सहाय के अनुसार अभ्यास सत्र में वर्ल्ड फेडरेशन के उपाध्यक्ष ग्रैंड मास्टर एंटोनियो लैंगियानो और अंतरराष्ट्रीय चैंपियन मास्टर एलेसियो पास्क्युली ने खिलाड़ियों को विशेष गुर सिखाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.