नेशनल लोक अदालत में 3.10 लाख वादों का निष्पादन
जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शनिवार को जमशेदपुर सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित लोक अदालत में कुल 3 लाख 10 हजार 643 वादों का निष्पादन किया गया। इन मामलों के निष्पादन से समझौते के तहत कुल 36 करोड़ 93 लाख 28 हजार 255 रुपये प्राप्त हुए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन से जुड़े 2 लाख 98 हजार 495 मामलों का निष्पादन किया गया। इन मामलों में समझौते के तहत 35 करोड़ 13 लाख 96 हजार 697 रुपये मिले। यह भी पढ़ें- Purnia News: चालान के बोझ से वाहन मालिकों को मिली राहत वहीं, न्यायिक बेंच के समक्ष अदालत में विचाराधीन 12 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.