हजारीबाग, मई 9 -- हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार और झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार हजारीबाग सिविल कोर्ट में शनिवार को मामलों के त्वरित निष्पादन व पक्षकारों की सुविधा के लिए एक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था। इस नेशनल लोक अदालत में सुलह के आधार पर कुल 57 हजार 326 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें कुल 36 करोड़ 72 लाख 66 हजार 062 रुपए की राशि पर सहमति बनी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित इस नेशनल लोक अदालत का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा कर रहे थे। इस मौके पर कुटुंब न्यायाधीश अनुज कुमार, श्रम न्यायाधीश दिनेश राय के साथ-साथ सभी न्यायिक पदाधिकारी, वकील, संबंधित विभाग के पदाधिकारी और पक्षकार भी मौजूद थे। इस मौके पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.