धनबाद, मई 9 -- धनबाद, प्रतिनिधि। वर्ष-2026 की दूसरी नेशनल लोक अदालत शनिवार को सिविल कोर्ट धनबाद में आयोजित होगी। प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोप्पो ने बताया कि झालसा के निर्देश पर शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन सुबह 7.30 बजे शुरू होगा, जो 12 बजे दोपहर तक चलेगा। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद रांची से नेशनल लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। नेशनल लोक अदालत में विवादों के निपटारे के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर 12 बेंच का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर कहलगांव में तैयारी पूरी, आज होगा उद्घाटन बेंच में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुभाष, जिला व सत्र न्यायाधीश मनीष, दुर्गेश चंद्र ...