फरीदाबाद।, जनवरी 8 -- खेल जगत को शर्मसार करने वाली एक घटना में 17 वर्षीय एक नेशनल लेवल की निशानेबाज (Shooter) ने अपने कोच पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि कोच ने पिछले महीने फरीदाबाद के एक होटल में उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, यह घटना 16 दिसंबर की है। पीड़िता ने उस दिन दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया था। मैच खत्म होने के बाद, कोच ने उसे खेल के प्रदर्शन की समीक्षा करने के बहाने फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित एक होटल की लॉबी में बुलाया, जहां वह ठहरा हुआ था। आरोप है कि जब लड़की वहां पहुंची, तो कोच ने उसे यह कहकर अपने कमरे में चलने के लिए मजबूर क...