गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विकास भवन सभागार में जनपद आयोजित होने वाली अस्मिता नेशनल रोइंग लीग 2026 तथा 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप की तैयारियों के संबध में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (भू राजस्व)/मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा ने सभी संबंधित विभागों को अपनी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में देश के कई प्रांतों के खिलाड़ियों का आगमन होगा इसलिए उनके रहने, खाने एवं परिवहन के सभी उत्कृष्ट इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने जीडीए को आयोजन स्थल रामगढ़ ताल में सभी आवश्यक तैयारी पूरी करने तथा लेन डालने का निर्देश दिया।वहीं यह भी पढ़ें- आपदा प्रबंधन योजना के निर्माण में आपसी समन्वय जरूरी एनडीआरफ/एसडीआरएफ को सेफ्टी बोट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश ...