कानपुर, जून 29 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उत्तराखंड के रुड़की स्थित सीओईआर यूनिवर्सिटी में 26 से 28 जून के बीच हुए नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने तीन कांस्य पदक जीते। वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स इंटरनेशनल की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।उत्तर प्रदेश टीम की ओर से खेलते हुए गुनिका रतन, दिव्यांशी और आकृत बाजपेई ने अपने उत्कृष्ट योगासन प्रदर्शन की बदौलत कांस्य पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में दीक्षा गुप्ता और विक्रांत सिंह ने नेशनल जज एवं उत्तर प्रदेश टीम के कोच की जिम्मेदारी निभाई। समापन समारोह में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट शिवम भदौरिया, टेक्निकल डायरेक्टर रितु भदौरिया, नेशनल प्रेसिडेंट अंशु सरकार तथा उत्तर प्रदेश के नेशनल जनरल सेक्र...