आरा, अगस्त 28 -- बिहार-झारखंड के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से पंजीकरण की अपील 20 सितंबर तक माय भारत पोर्टल पर करना होगा आवेदन आरा, निज प्रतिनिधि। वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव (नेशनल यूथ फेस्टिवल ) के तहत युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नेशनल यूथ फेस्टिवल: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 कार्यक्रम को महत्वपूर्ण मंच के रूप में विकसित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता, प्रतिभा प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार और झारखंड से अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सक्रिय युवाओं, शिक्षण संस्थानों और संबंधित संपर्क क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभ...