नेशनल यूथ कॉन्क्लेव से लौटे विशाल ने डीएम को भेंट की पुस्तक
देवरिया, अप्रैल 30 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत लार के कोईरी टोला वार्ड निवासी विवेकानंद यूथ अवार्ड विजेता सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने ओडि़शा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी विश्वविद्यालय) में 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित हुए नेशनल यूथ कॉन्क्लेव-2026 में अपनी प्रभावशाली भागीदारी दर्ज कराई।इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन में उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए देवरिया जिले का मान बढ़ाया। कॉन्क्लेव से लौटने के पश्चात बुधवार को साहू विशाल कुमार गुप्ता ने देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केआईआईटी विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद अच्युत सामन्त द्वारा प्रदत्त पुस्तक भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.