मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- राजगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी विश्वविद्यालय) में आर्ट ऑफ गिविंग की ओर से 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित नेशनल यूथ कॉन्क्लेव-2026 में राजगढ़ ब्लाक के खम्हवा जमती गांव निवासी सोनाली ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति से उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जिले का मान बढ़ाया है। तीन दिवसीय इस कॉन्क्लेव में देशभर से चयनित युवा समन्वयकों, स्वयंसेवकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जहां समाज में सकारात्मक परिवर्तन, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम ने युवाओं को अपने विचार साझा करने, नए दृष्टिकोण अपनाने और राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत नेटवर्क स्थापित करने का अवसर प्रदान किया। नमस्कार फाउंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.