नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप एक साल लेने के बाद 75 फीसदी बच्चे फिर नहीं आए
मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप एक साल लेने के बाद 75 फीसदी बच्चे आगे इसे लेने नहीं आए। आठवीं में यह परीक्षा होती है और इसमें उतीर्ण बच्चों को 9वीं से 12वीं तक इसका लाभ मिलता है। 9वीं के बाद हर साल रिनुअल कराना होता है।
रिनुअल न कराने का आंकड़ा वर्ष 2023, 2024 और 2025 में उतीर्ण होने वाले 75 फीसदी छात्र-छात्राओं ने रिनुअल नहीं कराया है। सूबे के 12,310 बच्चों में से सिर्फ 3045 का ही रिनुअल का आवेदन आया है। संस्थान के स्तर से रिनुअल का आवेदन आना है। इसके बाद प्रखंड और जिला स्तर के अधिकारियों को इसे सत्यापित करना है। अब ये बच्चे 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ रहे हैं। आठवीं में इन्होंने परीक्षा दी थी। जिले में 541 में 160 बच्चों ने ही रिनुअल कराया है। विभाग ने इसे लेकर सभी जिलों को निर्देश दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.