रामगढ़, फरवरी 16 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के जबलपुर में 13 से 15 फरवरी के बीच 45वां नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें झारखंड का नेतृत्व रामगढ़ फिटनेस अकादमी के कोच सिकंदर पांडेय ने किया। इस दौरान उन्होंने लंबी कूद, ट्रिपल जंप, हाई जंप तीनों में स्वर्ण पदक जीता। वहीं रामगढ़ फिटनेस अकाडमी की ही अंजली कुमारी ने ट्रिपल जंप और हाई जंप में स्वर्ण पदक लिया। दोनों खिलाड़ियों का सिलेक्शन आने वाले एशियाई मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में हुआ। यह प्रतियोगिता थाइलैंड में होगा। इसकी तैयारी में दोनों प्रतिभागी अभी से ही जुट गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.