बुलंदशहर, जनवरी 5 -- परदादा-परदादी स्कूल की खिलाड़ी साधना सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रही है। साधना ने जम्मू-कश्मीर, तेलंगना टीम को हराने में अहम भूमिका निभाते हुई प्रदेश टीम को दो मैच जिताए। प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि परदादा-परदादी की बास्केटबॉल खिलाड़ी साधना चेन्नई में हो रही 75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 में उत्तर प्रदेश की महिला टीम के लिए प्रतिभाग कर रही है। यह चैंपियनशिप बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 4 से 11 जनवरी तक चेन्नई में आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश की टीम ने अपना पहला मैच तेलंगाना के खिलाफ खेला और 42-41 के स्कोर से जीत हासिल की। 5 जनवरी को प्रदेश की टीम ने अपना दूसरा मैच जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेला, जिसमे प्रदेश की टीम ने 54-24 के स्कोर से जीता। टीम को जिताने में साधना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.