नेशनल पॉवरलिफ्टिंग में प्रत्यांश भदौरिया ने रचा इतिहास
आगरा, जून 12 -- मथुरा में 4 से 7 जून के बीच आयोजित हुई 'नेशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप' में क्षेत्र के उभरते हुए खिलाड़ी प्रत्यांश भदौरिया ने अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रत्यांश ने चैंपियनशिप की अंडर-19 (77 किग्रा) कैटेगरी में हिस्सा लेते हुए 213.5 किग्रा की हैरतअंगेज डेडलिफ्ट कर नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर शहर और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन जातियो पॉवरलिफ्टिंग फेडरेशन, डब्ल्यूपीआई एसोसिएशन ऑफ गुजरात और यूपी पॉवरलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा संयुक्त रूप से मथुरा में किया गया था। देश भर से आए सैकड़ों धुरंधर एथलीटों के बीच प्रत्यांश भदौरिया ने यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की। प्रत्यांश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.