नेशनल पीजी कॉलेज के 18 विद्यार्थियों को मिली सरकारी नौकरी
गोरखपुर, जून 28 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, बड़हलगंज के 18 छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित एग्रीकल्चर टेक्निकल सहायक परीक्षा में अंतिम रूप से सफलता हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज में खुशी का माहौल रहा। प्रबंधक एवं पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी 'कुशल' ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय जल्द ही उनका सम्मान करेगा। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार पांडेय ने इसे विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बताते हुए मिठाई बांटकर खुशी मनाई तथा सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.