लखनऊ, फरवरी 18 -- नेशनल पीजी कॉलेज के मैदान पर खेली जा रही चंद्रभानु गुप्ता मेमोरियल अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज कर नेशनल पीजी और जेएनएमपीजी कॉलेज ने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल में मेजबान नेशनल पीजी कॉलेज ने नगर निगम कॉलेज को 84 रनों के भारी अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल पीजी ने दस ओवर में 151 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। साहिल सिंह (37), सूर्य कुमार (35) और अजहर (33) की पारियों के बाद सुशांत की घातक गेंदबाजी (4 विकेट) ने नगर निगम कॉलेज को महज 68 रनों पर समेट दिया। दूसरे सेमीफाइनल में जेएनएमपीजी कॉलेज ने एलपीसीपीएस को 94 रनों से शिकस्त दी। जेएनएमपीजी ने 15 ओवर में 229 रन बनाये। मैच के हीरो अपूर्व सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.